भाजपा की मुंबई चुनाव समिति घोषित

मुंबई,19 दिसंबर (हि.स.)। मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुंबई चुनाव समिति का गठन किया है। इस टीम में मंत्री आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित 20 नेताओं को शामिल किया गया है।

भाजपा ने शुक्रवार को मुंबई चुनाव समिति की घोषणा की। इस टीम में मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, मंत्री आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मंत्री मंगल प्रभात लोढा, विधायक प्रवीण दरेकर, अतुल भातखलकर, पूर्व मंत्री भाई गिरकर, विधायक योगेश सागर, पराग अलवणी, मिहीर कोटेचा, प्रसाद लाड, मनिषा चौधरी, चित्रा वाघ,

राजेश शिरवडकर, गणेश खनकर, आचार्य पवन त्रिपाठी, श्वेता परुलकर और प्रभाकर शिंदे को शामिल किया गया है.

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार