प्रतिबंधित लॉटरी टिकट और नगद राशि के साथ पांच कारोबारी गिरफ्तार
- Admin Admin
- Dec 26, 2025
अररिया, 26 दिसम्बर(हि.स.)।
जिले की फारबिसगंज थाना पुलिस ने बिरवान चौक वार्ड संख्या 15 स्थित मो.इरफान पिता मो. इसराइल के घर छापेमारी कर प्रतिबंधित लॉटरी टिकट और नगद 8 हजार 400 रूपये की साथ पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया।फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई।हालांकि छापेमारी के दौरान मो.इरफान पिता मो.इसराइल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया,लेकिन अन्य पांच कारोबारियों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुदरी मोहल्ला वार्ड संख्या 14 निवासी मो.समीर पिता मो.सगीर,मटियारी वार्ड संख्या 7 निवासी राजू मंडल पिता स्व.कामेश्वर मंडल,ट्रेनिंग स्कूल चौक वार्ड संख्या 21 निवासी पवन मंडल पिता स्व.भिखारी मंडल,फुलवरिया हाट वार्ड संख्या छह निवासी रमेश सहनी पिता स्व.सुखदेव सहनी,बड़ा शिवालय वार्ड संख्या 14 निवासी संजय कुमार मंडल पिता स्व.रामप्रसाद मंडल को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार कारोबारियों के पास ने प्रतिबंधित नागालैंड स्टेट की अलग अलग खेल वाले लॉटरी के बंडल और 8 हजार 400 रूपये बरामद किए गए हैं।मामले में फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 666/25 धारा 318(4),111(3)(5) और 3,4 बैन ऑफ लॉटरी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी गिरफ्तार पांच को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।छापेमारी में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर रंजन कुमार सिंह,होमगार्ड के जवान धीरेंद्र सिंह,रामदेव सिंह और गोला ठाकुर शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



