प्रतिबंधित 132 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
- Admin Admin
- Jan 16, 2026
अररिया 16 जनवरी(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं वाहिनी की आई समवाय जोगबनी बीओपी ने शुक्रवार को प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।एसएसबी ने यह कार्रवाई जोगबनी के टिकुलिया बस्ती में भारतीय बोर्डर में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 180 के नजदीक की।
गिरफ्तार तस्कर सिमराहा के पुरबारी झिरुआ के 31 वर्षीय मो.असगर अली है।गिरफ्तार तस्कर प्रतिबंधित कर सिरप को नेपाल से भारत ला रहा था,जिसे सशस्त्र सीमा बल की गश्ती पार्टी ने जब्त किया गया।आवश्यक कार्यवाही के बाद गिरफ्तार तस्कर और बरामद कफ सिरप को जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



