बिश्नाह पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया स्नैचिंग मामला, आरोपी गिरफ्तार; छीनी गई मोटरसाइकिल व टोका बरामद

जम्मू, 8 सितंबर। पुलिस स्टेशन बिश्नाह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग के एक मामले को एफआईआर दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीनी गई मोटरसाइकिल और एक टोका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में 6 सितंबर 2026 को पुलिस स्टेशन बिश्नाह में एफआईआर नंबर 166/2026 दर्ज की गई थी। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2) और 304 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत दर्ज किया गया।
 
 
 
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी हर्ष भारत पुत्र गुलशन कुमार, निवासी ललियाना, तहसील बिश्नाह को गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक टोका तथा छीनी गई मोटरसाइकिल नंबर JK02AK-8335 बरामद कर जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल एफआईआर दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर बरामद कर ली गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है और मामले में आगे की जांच जारी है। जम्मू पुलिस ने कहा कि आपराधिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।