(संशोधित) मुख्यमंत्री आज तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
- Admin Admin
- Jan 14, 2026
रायपुर, 14 जनवरी (हि.स.)।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल होंगे।
रामानुजगंज जिले में लगभग एक बजे पहुंचकर कई कार्यक्रमों में भाग लेंगें और दोपहर बाद तातापानी महोत्सव का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ करेंगे। वह तातापानी में पहुंच कर सर्वप्रथम तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. मंदिर प्रांगण में स्थित शिव की विशाल प्रतिमा का अवलोकन करने के पश्चात बच्चों के साथ पतंग उड़ाएंगे। इस दौरान वह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 667 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री 211 विकास कार्य का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सीएम साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 200 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। शासन की योजनाओं के लगे स्टालों का निरीक्षण करेंगे। मंचीय के कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय कलश यात्रा और महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। शिव प्रतिमा का अवलोकन करेंगे। वहीं बच्चों के साथ पतंग भी उड़ाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह आशीर्वाद समारोह में भी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा



