मुख्यमंत्री साय आज  दंतेवाड़ा दाैरे पर, बस्तर पण्डुम  कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर , 02 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार काे दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11 बजे रायपुर से दंतेवाड़ा रवाना होंगे। जहां वे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बस्तर पण्डुम 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से वे नवीन सर्किट हाउस दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे.।फिर दोपहर 2.35 बजे दंतेवाड़ा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल