लोकभवन में राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन
- Admin Admin
- Dec 30, 2025
रांची, 30 दिसंबर (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने मंगलवार की सुबह लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट वार्ता थी। इसके बाद राष्ट्रपति लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं, यहां वे रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे



