रक्षा मंत्री पहुंचे देहरादून, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

मसूरी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी स्वागत करते।

देहरादून, 28 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर स्वागत किया। रक्षा मंत्री मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएस) में 29 नवंबर को एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड पहुंचने पर राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार