मुख्यमंत्री ने भगत राम चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया
- Admin Admin
- Jan 05, 2026
शिमला, 05 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और सोमवार को उनका निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि भगत राम चौहान ने शिमला जिला के कुमारसैन क्षेत्र के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके योगदान को क्षेत्र के लोग सदैव याद रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला



