कांग्रेस व जजपा ने जनता से विश्वासघात कर भाजपा की सरकार बनवाई: अभय सिंह चौटाला
- Admin Admin
- Dec 28, 2025
रोहतक, 28 दिसंबर (हि.स.)। इनेलो सुप्रीमों चौधरी अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम हुड्डा ने नेता प्रतिपक्ष बनने व जेल जाने के डर से प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया और भाजपा के साथ सौदा तय कर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने बडे़-बडे़ आंदोलन कर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाया था, लेकिन कांग्रेस व जजपा ने अपने निजी स्वार्थो के चलते भाजपा के आगे सरेडर कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार चाहती ही नहीं थी और इसी लिए जनता ने कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से बनाने का मन बना लिया था, लेकिन पूर्व सीएम हुड्डा ने जनता के साथ धोखा किया और जानबूझ कर ऐसे लोगों को टिकट दी, जिन्हें लोग पंसद ही नहीं करते थे।
इनेलो सुप्रीमों चौधरी अभय सिंह चौटाला रविवार को जींद बाईपास पर महा ज्वाईनिग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस, भाजपा व जजपा छोडक़र सैकड़ो लोगों ने इनेलो का दामन था। इनेलो सुप्रीमों अभय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा आपस में मिले हुए है। प्रदेश में लूटेरे व भूमाफियों का राज है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा के खिलाफ लोगों में भारी रोष था। भाजपा को जमुना पार भेजने वाले लोगों ने अपने निजी स्वार्थो के चलते प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर सरकार बनाई और प्रदेश का माहौल खराब कर दिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने प्रदेश हित नहीं अपने हितो को देखते हुए भाजपा के साथ सौदा किया है। सम्पत सिंह ने कहा कि अब इनेलो की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस व भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है और इसी के चलते इनेलो सुप्रीमों चौधरी अभय सिंह चौटाला के खिलाफ षडयंत्र रचने का काम कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा व कांग्रेस आपस में मिली हुई है। इस अवसर पर इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप, पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर, इन्द्र सिंह ढुल, उमेद लोहान, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, मंजीत कन्हेली ने भी अपने विचार सांझा किए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल



