किरकिचिया में कांग्रेस का हुआ मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत संवाद
- Admin Admin
- Jan 17, 2026
अररिया 17 जनवरी(हि.स.)।
केन्द्र सरकार की ओर से मनरेगा के बदले जी रामजी कानून को लेकर कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत फारबिसगंज के किरकिचिया में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने किया।कांग्रेस के नेताओं ने मनरेगा मजदूरों से बदले कानून को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मनरेगा कानून बदलकर सरकार अपनी मानसिकता को दर्शा रहा है।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने कहा कि मनरेगा के नाम बदले जाने से ऋषिदेव समाज को बड़ी हानि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब मजलूमों का हक के साथ-साथ रोजगार छीनने का प्रयास कर रही है।
मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष बरकत अली,गयानंद ऋषिदेव,परदेशी ऋषिदेव, दुखनी देवी, रूधानी देवी, कलिया देवी, रूपा देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, बीना देवी, कैली देवी, कविता देवी, आरती देवी, सुनीता देवी, समतोलिया देवी, काजल देवी, रूपम देवी,जितेन ऋषिदेव आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



