जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी में लगातार हो रही भारी बारिश भूस्खलन से थनामंडी-राजौरी मार्ग बंद फतेहपुर में फंसे कई यात्री

राजौरी, 22 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते फतेहपुर क्षेत्र में भूस्खलन होने से थनामंडी-राजौरी सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई यात्री बीच रास्ते में फंस गए।  स्थानीय प्रशासन के अनुसार, लगातार वर्षा के कारण पहाड़ी से अचानक मलबा सड़क पर आ गया, जिससे यातायात तत्काल रोकना पड़ा।

 

 

 

 

 

घटना के बाद संबंधित विभागों की टीमें जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंचीं और सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।  प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सड़क पूरी तरह बहाल होने तक इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और यात्रा से पहले मौसम व ट्रैफिक संबंधी ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।