हिसार : वर्षों से सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगी श्री अग्रवाल सेवा समिति : सावित्री जिंदल

मानव सेवा से देवी-देवता होते प्रसन्न : बजरंग गर्ग

श्री अग्रवाल सेवा समिति के विशाल वार्षिक उत्सव में छात्र छात्राओं ने दी

भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति

हिसार, 04 जनवरी (हि.स.)। श्री अग्रवाल सेवा समिति का 30 वां विशाल वार्षिक

उत्सव अग्रसेन भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग

दास गर्ग ने की जबकि विधायक सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि रही। नारायण दास बंसल, श्रीमती

शकुंतला राजलीवाला, अंजनी खारिया वाला, पवन रावलवासिया, डाक्टर पुनीत गोयल, रामकुमार

रावलवासिया, नीरज आर्य, विनोद जैन, शशि लोहिया, कृष्ण कुमार ऐरन, विवेक गोयल, विपिन

गोयल, अमित सिंगल, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता, रामबाबू अग्रवाल, बलराज मित्तल, ईश्वर

दास गर्ग विशिष्ट अतिथि थे।

विधायक सावित्री जिंदल ने रविवार काे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री

अग्रवाल सेवा समिति अनेक वर्षों से सामाजिक व धार्मिक कार्यों में लगी हुई है। समाज

के जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण, दवाइयां, कन्याओं की शादी करने जैसे धार्मिक कार्य

कर रही है, जो बहुत सराहनीय कार्य है। समिति के माध्यम से सैकड़ों परिवारों को अनेक

वर्षों से लाभ मिल रहा है।

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष

बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। मानव सेवा से देवी-देवता

प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल सेवा समिति महाराजा अग्रसेन जी के

आदर्शों पर चलकर जनता की सेवा में लगी हुई है।

समिति के प्रधान शिव कुमार गोयल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और समिति

के सारे लेखा-जोखा के बारे में बताया। कार्यक्रम पीजीएसडी शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं

ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, हरियाणवी, पंजाबी गीत, देशभक्ति व श्री राधा कृष्ण की

सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। सावित्री जिंदल व बजरंग गर्ग ने स्कूल के

छात्र-छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर