दार्जिलिंग में ग्लेनरेज़ बार सील, नियम उल्लंघन का आरोप
- Admin Admin
- Dec 10, 2025
दार्जिलिंग, 10 दिसंबर (हि. स.)। दार्जिलिंग घूमने आने वालों के लिए मशहूर ग्लेनरेज़ बार मंगलवार को दार्जिलिंग जिला प्रशासन ने सील कर दिया है।
प्रशासन का कहना है कि बार में कई नियमों का उल्लंघन हो रहा था। जैसे कि बिना अनुमति संगीत बजाना, ढांचागत कमियां और अन्य अनियमितता शामिल है। इसी आधार पर बार का लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर पहाड़ में राजनीतिक विवाद गर्म हो गया है।
ग्लेनरेज़ के मालिक और इंडियन गोर्खा जनशक्ति फ्रंट के नेता अजय एडवर्ड्स का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। उनका कहना है कि उन्होंने हाल ही में तूंसुंग नदी पर “गोर्खालैंड ब्रिज” बनवाया और उसका उद्घाटन किया था। उसके 48 घंटे के अंदर ही उनके बार पर कार्रवाई हुई जो राजनीतिक बदले की भावना है।
मालिक अजय का दावा है कि यह गोरखाओं की भावना को दबाने की कोशिश है। जबकि प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई सिर्फ नियमों के उल्लंघन के कारण की गई है। घटना के बाद दार्जिलिंग की राजनीति तापमान काफी बढ़ गया है और स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर चर्चा तेज है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार



