उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
- Admin Admin
- Nov 30, 2025

जौनपुर, 30 नवम्बर (हि.स.) यूपी के जौनपुर उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उ प्र डॉ0 रामधनी ने जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में रविवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उप महानिरीक्षक ने सीसीटीवी कैमरा, लेखा रजिस्टर, जेल चिकित्सालय आदि का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बंदी गृह में बैरक व अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा उनकी सुरक्षा हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बंदियों से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य और भोजन आदि की जानकारी प्राप्त की गई।
कौशल विकास प्रशिक्षण, वृद्ध बंदियों के संबंध में जानकारी ली गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव



