विकसित गुरुग्राम महारैली में लगेगी विकास की झड़ी: सर्वप्रिय त्यागी

गुरुग्राम, 27 दिसंबर (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आगामी 30 दिसंबर को गुरग्राम के कम्पनी बाग में होने वाली विकसित गुरुग्राम महारैली के निमित्त भाजपा गुरग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक ली, जिसमें गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरुग्राम में यह पहली रैली हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा गुरुग्राम निवासियों को विकास की योजनाओं की सौगात देना हैं। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को इस महारैली में अपना पूरा सहयोग देने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगो तक इस महारैली की सूचना देने और उनके रैली में आने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को इस महारैली में शामिल होने और प्रबंधन में अपना सहयोग देने के लिए अपील की।

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गुरग्राम विधायक को आश्वस्त किया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता इस महारैली को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग करेंगे, जिससे या विकसित गुरग्राम महारैली अभी तक गुरुग्राम में हुई सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोडक़र भव्य एवं सफल रैली साबित होगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, जिला कार्यालय मंत्री यादराम जोया, जिला कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल, जिला उपाध्यक्ष पूनम भटनागर, जिला मीडिया प्रभारी हितेश भारद्वाज, सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर