महिलाओं ने गाय पकड़ने के शव में किया अपनी गायों को भगाने का प्रयास
हिसार, 16 जनवरी (हि.स.)। शहर के पटेल नगर क्षेत्र में कचरे के ढेर में गायों
के शव व कंकाल मिलने पर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां पर कई शवों को देखा
तो हिंदू संगठनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसी दौरान अपनी गायों को पकड़ने
के शक में कुछ महिलाएं मौके पर पहुंच गई और उन्होंने हंगामा करते हुए अपनी गायों को
खदेड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला पुलिस की सहायता से चार-पांच महिलाओं को हिरासत
में लिया गया।
बताया जा रहा है कि पटेल नगर क्षेत्र में कई अवैध पशु बाड़े है। गायों का इलाज
कर रहे गौसेवक जब शुक्रवार दोपहर को एक बीमार गाय का इलाज करने पहुंचे तो उन्हें एक
दो गाय के शव दिखाई दिए। उन्होंने इसकी सूचना हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों को दी।
मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर निगम अधिकारियों व पुलिस को सूचना
दी तो ये भी मौके पर पहुंच गए। नगर निगम की टीम जैसे ही क्षेत्र में पहुंची तो यहां
की कुछ महिलाओं को शक हो गया कि वे उनकी गायों को पकड़ने आए हैं।
इस पर इन महिलाओं
ने अपनी गायों को वहां से खदेड़कर ले जाना शुरू कर दिया। इस पर निगम कर्मचारियों ने
उनको रोका और गायों को पकड़ने की योजना बनाई तो इन महिलाओं ने विरोध करते हुए हंगामा
शुरू कर दिया। पुलिस ने इन महिलाओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं मानी
तो चार—पांच महिलाओं को हिरासत
में ले लिया गया।
गौरक्ष दल के सदस्यों ने बताया कि वे जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि यहां कई
गाय मरी पड़ी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पीएलए चौकी इंचार्ज अनूप
का कहना है कि इन गायों को जमीन में दफनाया गया था मगर कुत्तों ने जमीन खोदकर निकाल
लिया। पुलिस ने महिलाओं को पकड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर



