सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन काे दी गयी भावभीनी विदाई

आयुक्त

सारण, 12 दिसंबर (हि.स.)। प्रमंडल के निवर्त्तमान प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन को शुक्रवार प्रमंडल कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अत्यंत भावभीनी विदाई दी गई। यह विदाई समारोह प्रमंडल मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ आयुक्त राजीव रौशन के कार्यकाल को याद करते हुए सभी ने उन्हें उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विदाई समारोह के दौरान कई अधिकारियों ने आयुक्त राजीव रैशन के कुशल नेतृत्व, कार्य के प्रति उनकी लगन और समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने जिल प्रशासन और प्रमंडल के कार्यों में उनके सकारात्मक योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर उपनिदेशक जनसंपर्क रविंद्र कुमार ने कहां की कि आयुक्त राजीव रौशन ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कर्मचारियों ने उन्हें शाॅल, स्मृति चिह्न भेंट कर उनके प्रति अपना आभार और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर आयुक्त राजीव रौशन ने भी सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रमंडल में बिताए अपने समय को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि टीम के सहयोग के बिना कोई भी सफलता संभव नहीं है। यह विदाई समारोह भावुक और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। सभी ने प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन के उज्जवल भविष्य और नए पद पर सफलता की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार