पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
- Admin Admin
- Dec 26, 2025
अररिया 26 दिसम्बर(हि.स.)।
फारबिसगंज के ढोलबज्जा में प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने की।मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प और माल्यार्पण अर्पित किया और देश के निर्माण में प्रधानमंत्री के उनके कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय योगदानों को स्मरण किया।वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के रूप में डॉ मनमोहन सिंह को देश को मजबूत अर्थव्यवस्था,सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को दिशा देने वाला करार दिया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज जब सत्ता सच्चाई से भाग रही है,बावजूद इसके हरेक कांग्रेसी उनके विचारों और नीतियों के साथ देश में आमलोगों की आवाज बनकर खड़ी है।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. दानिश,बरकत अली, असलम सेफ, मो. मुबारक हुसैन, सलामुद्दीन, मो. सदाम, वासुदेव मंडल, गयानंद ऋषिदेव, आज़ाद अंसारी, साकिब राजा एवं मो. जफिल आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



