

गुवाहाटी, 09 जनवरी (हि.स.)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस तीन गांजा तस्कर और फैंसी बाजार और पान बाजार पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान एक ड्रग्स तस्कर समेत कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वशिष्ठ थाना क्षेत्र के लालमाटी के करीब ब्रह्मपुत्र मार्केट में चलाए गए अभियान के दौरान गांजा समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जहानारा बेगम (42), सकीना खातून (32) और आशा बेगम (40) के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से 6 किलो गांजा जब्त किया गया है।
वहीं एक अन्य अभियान के दौरान फैंसी बाजार पुलिस आउटपोस्ट और पान बाजार पुलिस थाने की टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान चार नंबर रेलवे गेट के करीब से एक महिला ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर की पहचान मरजीना बेगम (19) के रूप में की गई है। गिरफ्तार महिला तस्कर के पास से छह प्लास्टिक के छोटे-छोटे सीसी में भरकर रख गए 8.2 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी



