राजकीय रेलवे पुलिस ने 20 किलो गांजे के साथ पश्चिम बंगाल की महिला समेत दो आरोपित गिरफ्तार किया
- Admin Admin
- Nov 28, 2025
मुरादाबाद, 28 नवम्बर (हि.स.)। राजकीय रेलवे पुलिस मुरादाबाद में आज रेलवे स्टेशन से 20 किलो गांजे के साथ एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। दोनों आरोपितों को देर शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया है। वहीं थाना सिविल लाइंस पुलिस ने 22 ग्राम स्मैक के साथ थाना क्षेत्र निवासी युवक को गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर जीआरपी रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि शुक्रवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ बिहार निवासी फजलू खां और खालिदा बानो को गिरफ्तार किया, इनके पास से 20 किलो गांजा चरस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपित फजलू खां और खलीदा बानो को आज देर शाम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
वहीं थाना सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार शाम को थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी सतपाल भंडारा को पुलिस ने सोनकपुर पुल के पास 22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए आरोपित सतपाल भंडारा के खिलाफ नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल



