गुरुग्राम: मंदिर में पुजारी की तैनाती पर खूनी संघर्ष,कई घायल

गुरुग्राम, 18 जनवरी (हि.स.)। यहां समसपुर गांव केें एक मंदिर में पुजारी की नियुक्ति को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में लमकर लाठी-डंडे चले। हिंसा काफी बढ़ गई। कई महिलाएं व अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में तनाव बना हुआ था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिस की गश्त गांव में बढ़ा दी गई है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।जानकारी के अनुसार समसपुर के मंदिर में एक पुजारी की नियुक्ति की गई थी। उस नियुक्ति को लेकर काफी समय से गांव के दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि उसे संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में कई लोग घायल हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों की शिकायत सुनी। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ। उस वीडियो और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट को आधार मानकर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। इस घटना में एक पक्ष का कहना है कि इस झगड़े में हरियाणा पुलिस का एक कर्मचारी भी शामिल रही। वह उन्हें बार-बार धमकियां देता रहा है। पीडि़तों ने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस से की है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर