विधायक दिगंत घटोवाल को मुख्यमंत्री ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 05 जनवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज विधानसभा में अपने सहयोगी और बेहाली के विधायक दिगंत घटोवाल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि घटोवाल बेहाली के लोगों के समग्र विकास के लिए निरंतर और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं, जो सराहनीय है।

डॉ. सरमा ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से विधायक दिगंत घटोवाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना भी की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश