इंडियन इंक्लूसिव पार्टी पूरे भारत में चुनाव लड़ेगी : डॉ धनोज कुमार
- Admin Admin
- Dec 30, 2025
सहरसा, 30 दिसंबर (हि.स.)।
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुख्य कार्यालय मे अखिल भारतीय पान महासंघ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंजीनियर आई पी गुप्ता ने वर्तमान दोनों कमिटी को भंग कर दिया गया।
इसके साथ संगठन को नये सिरे से संचालन को लेकर नई कमिटि बनाई गई है। जिसके तहत नौ सदस्य कमिटी गठन कर नए अंदाज में कार्य करने का निर्देश दिया गया।जिसमें प्रदेश के कुछ पदाधिकारी एवं कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारी को इस नौ सदस्यों वाली कमिटी मे जगह दिया गया। जो बिहार सहित भारत मे अखिल भारतीय पान महासंघ और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी का कार्य देखेंगे। बहुत जल्द राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं अन्य प्रदेश कार्यकारिणी की गठन जल्द से जल्द करके सुचारू रूप से संगठन एवं पार्टी आने वाले राज्य मे चुनाव मे पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी।
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा जल्द ही बिहार प्रदेश कमिटि का गठन कर सुयोग्य व्यक्ति को पद देकर जवाबदेही देंगे। तब तक सभी पूर्व पदाधिकारियों से सहयोग की उम्मीद करते हुए डॉ धनोज कुमार ने सबसे पार्टी के कार्य के लिए तत्पर रहने के लिए अपील की। पूर्व मे जो भी कार्य चल रहा था पार्टी और संगठन के द्वारा उसे चालू रखने के लिए कहा। जैसा की पार्टी गठबंधन मे रहकर 75 विधानसभा सहरसा से राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई पी गुप्ता को विधायक बनाए। ठीक उसी तरह आगे भी पार्टी के आदेशानुसार अगली जीत के लिए भी सुंदर कार्य करते हुए मिशाल कायम करने का संकल्प व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार



