मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ : राज्यपाल

रांची, 12 जनवरी (हि.स.)। राजधानी रांची के प्रेस क्लब में आयोजित राजनीति और मीडिया संवाद कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मीडिया की भूमिका को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया और राजनीति एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों के बीच संतुलन से ही लोकतंत्र मजबूत होती है।

हिमाचल के राज्यपाल ने कहा कि मीडिया सत्ता और जनता के बीच सेतु का काम करती है निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता से शासन में पारदर्शिता आती है। पत्रकारों को कभी खुद को छोटा नहीं समझना चाहिए, लेकिन अहंकार से दूर रहना चाहिए। मीडिया को अपनी ताकत का एहसास होना चाहिए।

पदमश्री बलबीर दत्त ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आत्मा है। कार्यक्रम में राजनीति और मीडिया की बदलती भूमिका, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर पर भी चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे