झारखंड के कई जिलों में तापमान में वृद्धि, कई इलाकों में अब भी कंपकंपी
- Admin Admin
- Jan 01, 2026
रांची, 01 जनवरी (हि.स.)। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में पिछले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
वहीं राज्य के कई इलाकों में अब भी कंपकंपी वाल ठंड पड रही है।
राज्य के जिन जिलों में दिन के तापमान में वृद्धि हुई है उनमें डालटेनगंज में सबसे अधिक पांच डिग्री, रांची में दो डिग्री, जमशेदपुर में तीन डिग्री, चाईबासा में दो डिग्री और लोहरदगा में एक डिग्री शामिल है।
वहीं पलामू प्रमंडल में अब भी कंपकंपी वाली ठंड पड रही है। यहां पिछले तीन-चार दिनों में गुरुवार की दोपहर में मौसम कुछ साफ हुआ। इससे लोगों को काफी राहत मिली।
इधर, मौसम विभाग ने बताया कि राज्य भर में अगले तीन दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान में राज्य में सबसे अधिक तापमान 26.1 डिग्री रांची और सबसे कम तापमान गुमला में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह ठंड महसूस की गई, लेकिन दिन चढने के साथ धूप में गर्मी महसूस की गई। देर रात और तडके सुबह तक रांची के सुदूरवर्ती इलाकों में मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रहा।
वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री, जमशेदपुर में 24.3 और 10 डिग्री, डालटेनगंज में 25.7 और 5.7 डिग्री, बोकारो में 22.2 और 7.5 डिग्री, चाईबासा में 26 डिग्री और 8.6 डिग्री, खूंटी में 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, लोहरदगा में 25.6 और 6 डिग्री, लातेहार में 21 डिग्री और 8.3 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak



