JKSSB में 518 पदों पर भर्ती, आवेदन 10 सितंबर से स्वास्थ्य विभाग में सर्वाधिक 421 पद फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स बनने का मौका
- Editor Chief
- Aug 28, 2026
जम्मू, 28 अगस्त। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न सरकारी विभागों में 518 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 08/2026 जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कुल पदों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 421, कृषि उत्पादन विभाग के 46, उच्च शिक्षा विभाग के 48 तथा श्रम एवं रोजगार विभाग के तीन पद शामिल हैं। भर्ती में जूनियर फार्मासिस्ट, जूनियर स्टाफ नर्स, हेल्थ एजुकेटर, सैनिटरी इंस्पेक्टर, पैरा मेडिकल असिस्टेंट, जूनियर थिएटर टेक्नीशियन, ऑप्थैल्मिक टेक्नीशियन, जूनियर लैब टेक्नीशियन, FMPHW, MMPHW, हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन, जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट और सुपरवाइजर सहित विभिन्न पद भरे जाएंगे। इनमें जूनियर फार्मासिस्ट के लगभग 216 पद शामिल हैं।
पदानुसार योग्यता दसवीं, 12वीं, संबंधित डिप्लोमा अथवा स्नातक निर्धारित की गई है। ओपन मेरिट उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और आरक्षित वर्गों के लिए 43 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये, जबकि SC, ST-1, ST-2, EWS और दिव्यांगs उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित है। चयन लिखित/OMR परीक्षा में प्राप्त मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी के पास जम्मू-कश्मीर का वैध डोमिसाइल और संबंधितs पद की निर्धारित शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता होना अनिवार्य है। आवेदन और विस्तृत पदवार जानकारी JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर उपलब्ध होगी

