जेएलकेएम ने बुली महतो के प्रतिमा का किया अनावरण

रांची, 27 नवंबर (हि.स.)। झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने सोनाहातू स्थित भकुवाडीह मोड़ में गुरूवार को वीर बुली महतो की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर देवेंद्रनाथ महतो स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ सोनाहातु के बाजारटांड से तिरंगा पदयात्रा करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। तिरंगा पदयात्रा में वीर बुली महतो के वंशज, ग्राम प्रधान, पाहन के साथ बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सबों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांंजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वीर बुली महतो के वंशजों को चिन्हित करते हुए सम्मानित किया गया।

मौके पर देवेंंद्रनाथ महतो ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जिस तरह झारखंड के कई वीर और वीरांगनाओं ने अपना बलिदान दिया। इसी प्रकार क्षेत्र के बुली महतो के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने के साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने बताया कि शहीद बुली महतो का जन्म 27 नवंबर 1785 को कोडाडीह गांव के लांदुपडीह पंचायत में हुआ था। उन्होंने कोल विद्रोह और भूमिज विद्रोह में नेतृत्व प्रदान किया था। शहीद बुली महतो ने कोल विद्रोह और भूमिज विद्रोह में नेतृत्व किया था। 14 जून 1834 को ब्रिटिश सरकार ने अंडमान निकोबार में काला पानी की सजा के कारण बुली महतो की मौत हुई और वे देश के लिए शहीद हो गए। लेकिन विडंबना है कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अबतक रहे सभी सांंसद और विधायकों ने अपने क्षेत्र के ऐसे क्रांतिकारियों कोई ध्या‍न नहीं दिया।

उन्‍होंने कहा कि हम आगे भी वीर भूली महतो के पदचिन्हों पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

वहीं मौके पर वीर भूली महतो के वंशज प्रसिद्ध, संजय, मोहिनी कुमारी, गणेश, भोजोहरि, सरस्वती, सुदेश, हरेन, लक्ष्मण, धनीराम, मंगला देवी, निर्मला देवी, बसंत महतो, अर्जुन महतो, भीमसेन महतो, भोतुराम सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar