
रामगढ़, 11 जनवरी (हि.स.)।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति ने रविवार को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 82वीं जयंती कार्यालय परिसर में मनाई। इस दौरान सर्व प्रथम जिला संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू, संयोजक मंडली सदस्य बिनोद कुमार महतो एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए बिनोद किस्कू ने कहा कि झारखंड निर्माता, झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन जी के जीवन संघर्षों से भरा रहा। हमेशा झारखंड के प्रति उनके योगदान एवं संघर्ष की कहानी याद की जायेगी। इस दौरान पार्टी ने नेता व कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान बिनोद किस्कू ने कार्यालय परिसर में लगभग दो हजार से अधिक ग़रीब, वृद्धा, विधवा, विकलांग एवं असहाय महिला-पुरुष के बीच कंबल एवं फल का वितरण किया। साथ ही सदर अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल एवं फल का वितरण किया।
समारोह में दुबराज पहान, संतोष कुमार, खगेश्वर महतो, अरुण बनर्जी, मुरलीधर कोठारी, मुमताज मंसूरी, जग्गू करमाली, बिट्टू ख़ान, मिथुन मुंडा, गोरांग राय, तनवीर आलम, सकलदेव करमाली, लाल बहादुर चौधरी, कामलेश पांडे, मोगा बेदिया, मिंटू ख़ान, टुकेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश



