सुक्खू सरकार का 3 साल का कार्यकाल विश्वासघात व अराजकता का काला अध्याय : संजय शर्मा
- Admin Admin
- Dec 11, 2025
धर्मशाला, 11 दिसंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि सुक्खू की कांग्रेस सरकार का कार्यकाल इतिहास में काला अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने व्यवस्था पतन का दौरा कभी नही देखा जिसे पिछले तीन सालों से सुक्खू सरकार अमलीजामा पहनाया हैं। सरकार ने मंडी में इसी पतन पर जश्न मनाया है।
वीरवार को जारी एक प्रेस बयान में भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने सुक्खू सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए सरकार पर जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का 3 साल का कार्यकाल विश्वासघात व अराजकता का काला अध्याय के रूप में जाना जाएगा। कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र में कई लोक लुभावन वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार उन वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नशा माफिया युवाओं पर हावि हुआ है। चिटटे के कारण युवा दम तोड़ रहे हैं। प्रदेश में जगह-जगह हुए गोली कांड ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रखी है। अपने हकों के लिए सरकारी कर्मचारी व पूर्व कर्मचारी, बेरोजगारी पर युवा सड़कों पर प्रदर्शन केा मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का काम किया। अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी, पटवार सर्कल, तहसीलें, स्कूल व अन्य संस्थान बंद, मरीजों के लिए चलाई जा रही हिमकेयर जैसी योजनाओं को बंद करके लाखों मरीजों को भारी कष्ट देने का काम किया है। उन्होंने कहा वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता पर कहर बनकर टूटी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा करोड़ों का कर्ज लेने के बाद भी प्रदेश में विकास का कोई कार्य नही हुआ। भाजपा प्रवक्ता ने वर्तमान कांग्रेस की सरकार को गरीबों जनता का सर्वाधिक शोषण करने वाली सरकार बताया तथा कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया



