शाहपुर में 21 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर निवासी गिरफ्तार

धर्मशाला, 25 दिसंबर (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शाहपुर में एक व्यक्ति से 21 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान सुमित कुमार पुत्र दर्शन कुमार निवासी खालसा नगर कोट मीत सिंह तरनतारन रोड़ अमृतसर डाकघर कोट मीत सिंह तहसील व जिला अमृतसर पंजाब उम्र 36 साल के रूप में हुई है। उक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना शाहपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गशत व नाकाबन्दी तथा गुप्त सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। इसी कड़ी में बीती देर रात पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर के नजदीक सारनू में उपरोक्त आरोपी को 21 ग्राम चिट्टा के साथ धर दबोचा गया।

उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया