ट्राइबल गेम्स-2026 के लिए 19 जनवरी को बिलासपुर में होंगे ट्रायल

धर्मशाला, 17 जनवरी (हि.स.)।

युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 जोकि छतीसगढ़ में 14 फरवरी से प्रस्तावित हैं के लिए हिमाचल प्रदेश के जन-जातीय खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एथलेटिक्स, स्वीमिंग, भारोतोलन, कुश्ती, हॉकी एवं फुटबॉल के महिला एवं पुरुषों की खेल स्पर्धाओं की टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

अतिरिक्त निदेशक, युवा सेवा एवं खेल, हिमाचल प्रदेश हितेश आज़ाद ने बताया कि प्रस्तावित खेलों में से एथलेटिक्स महिला एवं पुरुष, तीरंदाजी (रिकर्व एवं कम्पाउंड) महिला एवं पुरुष तथा फुटबॉल महिला एवं पुरुष खेलों के ट्रायल जिला खेल कार्यालय, लुहणू ग्राउंड, बिलासपुर में 19 जनवरी को आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल हेतु खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगा। सभी इच्छुक खिलाड़ी अपना हिमाचली प्रमाण पत्र, जन-जातीय प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित परीक्षण केंद्र कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त अन्य खेलों स्वीमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी के ट्रायल पूर्व निर्धारित स्थान इंदिरा स्टेडियम ऊना में ही निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया