कठुआ पुलिस ने 634 ग्राम गांजा जैसी प्रतिबंधित सामग्री के साथ एक ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

कठुआ, 17 जुलाई 2026: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लखनपुर थाना क्षेत्र के एनएचडब्ल्यू मंगर खड्ड के पास एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 634 ग्राम गांजा जैसी प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को थाना लखनपुर की टीम ने एनएचडब्ल्यू मंगर खड्ड पर नाका ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।
 
 
 
 
 
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 634 ग्राम गांजा जैसी प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीतेश दयाल पुत्र राम दयाल निवासी वार्ड नंबर-11, मोहतरा, जिला बलौदा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है।इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर संख्या 76/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।कठुआ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी हो तो वे 112 या 9858034100 पर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।