आगरा में एस आई आर काे लेकर कांग्रेस का विराेध प्रदर्शन
- Admin Admin
- Dec 01, 2025
आगरा 1 दिसंबर (हि.स.)। यूपी सहित देश के 12 राज्यों में चल रहे एसआईआर में कई प्रकार के आराेप लगाने के क्रम में साेमवार काे आगरा में महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही थाना हरीपर्वत पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त मुर्दाबाद के नारे लगाये।
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। चुनाव आयोग कर्मचारियों पर कार्य को लेकर अनैतिक दबाव बना रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी पर पर्दा डालने के लिए कई राज्यों में एसआईआर लागू किया है। यह जल्दबाजी में किया जा रहा है,इसको लेकर चुनाव आयुक्त ने ना ही सर्वदलीय बैठक बुलाई और ना ही बीएलओ को समुचित प्रशिक्षण दिया गया है। बीएलओ को समय से कार्य ना निपटाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।
हरिपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आगरा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हरिपर्वत थाने पर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह ने थाने में तहरीर दी है, कांग्रेस नेता की तहरीर पर जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay



