रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठकों में हाेंगे शामिल, शाम काे ओडिशा दाैरा
- Admin Admin
- Dec 01, 2025
रायपुर 1 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे दिनभर रायपुर और नवा रायपुर में महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद शाम को वे ओडिशा के झारसुगुड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय आज दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए निकलेंगे। 12:55 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे और आवश्यक निर्णय लेंगे। इसके बाद 5 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 5:25 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां वे निर्धारित समय तक आरक्षित रहेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री का ओडिशा दौरा प्रस्तावित है। वे 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से राज्य विमान द्वारा झारसुगुड़ा के लिए उड़ान भरेंगे। 8:05 बजे वीर सुरेंद्र साई एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से 8:45 बजे शकुंतलम रॉयल पैलेस, साहापाड़ा बदमाल में पहुंचेंगे, जहां 9:15 बजे तक आरक्षित समय रहेगा।
रात 9:15 बजे वे वहां से प्रस्थान कर 9:45 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 9:55 बजे झारसुगुड़ा से रायपुर के लिए उड़ान भरने के बाद मुख्यमंत्री के 10:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल



