जम्मू कश्मीर प्रशासन में बड़ा फेरबदल 49 अधिकारियों के तबादले पोस्टिंग
- Editor Chief
- Oct 07, 2026
स्टेट समाचार ब्यूरो, जम्मू, 7 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए IAS और JKAS अधिकारियों के तबादले एवं नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी Government Order No. 1612-JK(GAD) of 2026 में कुल 49 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार विकास कुंडल को J&K Services Selection Board के चेयरमैन पद से स्थानांतरित कर डिवीजनल कमिश्नर जम्मू बनाया गया है। मौजूदा डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार को Secretary, Rural Development & Panchayati Raj Department नियुक्त किया गया है।
इसी तरह DC जम्मू राकेश मिन्हास को CEO, State Health Agency बनाया गया है, जबकि DC उधमपुर मिंगा शेरपा को नया DC जम्मू नियुक्त किया गया है। डॉ. रूपेश कुमार को Vice Chairman, Jammu Development Authority से DC Samba, जबकि देवांश यादव को Commissioner, Jammu Municipal Corporation से DC Rajouri बनाया गया है।
DC Rajouri अभिषेक शर्मा को DC Kupwara, DC Ganderbal जतिन किशोर को DC Budgam, श्रेया सिंघल को DC Ganderbal और अनंत द्विवेदी को DC Udhampur नियुक्त किया गया है। वहीं आयुषी सूदन को DC Samba से स्थानांतरित कर Commissioner, Jammu Municipal Corporation बनाया गया है।
वरिष्ठ स्तर पर डॉ. आशीष चंद्र वर्मा को Financial Commissioner, Agriculture Production Department, सौगत बिस्वास को Commissioner/Secretary, Health & Medical Education, सरमद हफीज को Commissioner/Secretary, Youth Services & Sports तथा अवनी लवासा को Secretary, Tourism Department नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा ममता यादव को Director Information J&K, विदु शेखर को Vice Chairman Jammu Development Authority, इशिता राठी को ADC Jammu और सचिन जमवाल को ADC Kathua नियुक्त किया गया है। कुलदीप कृष्ण सिद्धा को DC Pulwama तथा चरनदीप सिंह को DC Shopian बनाया गया है।
एक नजर में प्रमुख बदलाव:
विकास कुंडल — J&K SSB Chairman → Divisional Commissioner Jammu
मिंगा शेरपा — DC Udhampur → DC Jammu
डॉ. रूपेश कुमार — VC JDA → DC Samba
देवांश यादव — Commissioner JMC → DC Rajouri
अनंत द्विवेदी — CEO State Health Agency → DC Udhampur
अभिषेक शर्मा — DC Rajouri → DC Kupwara
जतिन किशोर — DC Ganderbal → DC Budgam
श्रेया सिंघल — MD JKTDC → DC Ganderbal
कुलदीप कृष्ण सिद्धा — Director Archives → DC Pulwama
चरनदीप सिंह — Labour Commissioner → DC Shopian
आयुषी सूदन — DC Samba → Commissioner JMC
राकेश मिन्हास — DC Jammu → CEO State Health Agency.

