पुलिस का बड़ा एक्शन अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ भारी मात्रा में लाहन व कच्ची शराब बरामद महिला आरोपी गिरफ्तार
- Sanjay Kulshrestha
- Jul 10, 2026
अखनूर, 10 जुलाई (संवाददाता): जम्मू जिले के जौरियां क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जौरियां पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब बनाने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब, लाहन तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद कर महिला आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जौरियां पुलिस चौकी की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गांव जड राजहोरमा में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पूरे ठिकाने को अपने कब्जे में लेकर अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की।
बरामदगी में शामिल सामान: लगभग 5 लीटर अवैध कच्ची शराब 8 गैलनों में भरा करीब 150 लीटर लाहन (फर्मेंटेड वॉश) 14 किलोग्राम सिकरी शराब तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण व सामग्री पुलिस ने बताया कि इस मामले में रविंदर कौर, पत्नी स्वर्गीय सुखविंदर सिंह, निवासी जध राजहोरमा, तहसील जौरियां, जिला जम्मू की पहचान की गई है। बरामद किए गए सभी सामान को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है तथा मामले का संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

