मेदिनीपुर में मन की बात, कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह

मेदिनीपुर में मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में दिखा चुनावी जोशमेदिनीपुर में मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में दिखा चुनावी जोशमेदिनीपुर में मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में दिखा चुनावी जोशमेदिनीपुर में मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में दिखा चुनावी जोश

मेदिनीपुर, 28 दिसंबर (हि. स.)। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और संगठनात्मक सक्रियता के बीच रविवार मेदिनीपुर नगर मंडल–एक के अंतर्गत आठ नंबर वार्ड के 166 नंबर बूथ पर यशश्री के पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का आयोजन जोश, ऊर्जा और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा के सह-उपाध्यक्ष डॉ. शंकर गुछायत, पुलकेश चौधुरी, शक्ति केंद्र प्रमुख गणेश मल्लिक, कूहेली दत्त, अभिजीत विश्वास सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और संकल्प देखने को मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को उपस्थित सभी लोगों ने एकाग्रता के साथ सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त लोकतंत्र पर बल दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर जिला भाजपा के सह-उपाध्यक्ष डॉ. शंकर गुछायत ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आम जनमानस से सीधा संवाद है। आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में यही विचार, यही राष्ट्रवादी सोच और विकास का संदेश भाजपा को मजबूत बनाएगा। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर इस संदेश को हर घर तक पहुंचाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता