मंत्री सकीना इटू ने बेसबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन, 4.99 करोड़ से अधिक की सडक़ परियोजनाओं की रखी नींव
- Rahul Sharma
- Sep 20, 2026
जम्मू। स्टेट समाचार
शिक्षा, समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कुलगाम जिले के दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने एल/एनके श्री नजीर अहमद वानी राजकीय बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुलगाम में अंडर-19 लड़कियों के अंतर-जिला बेसबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसमें कश्मीर संभाग के सभी जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंत्री ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढकऱ भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर देने के साथ समाज के समग्र विकास में भी योगदान देते हैं। दौरे के दौरान सकीना इटू ने गंडवानी में 40 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण की आधारशिला रखी। इसके अलावा चेचमुल्ला-अहरबल रोड से लोनपोरा तक सडक़ के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 3.67 करोड़ रुपये, खुरी बटापोरा आईटीआई से शेखनागिन सडक़ के लिए 30 लाख, अहरबल मुख्य सडक़ से चंदर मंजगाम-ए के लिए 18 लाख और बशीर मिर्जा के घर से गुजर बस्ती कवताकरी तक सडक़ के लिए 15 लाख रुपये की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। मंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

