मुरादाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिला व महानगर अध्यक्ष ने किया स्वागत अभिनंदन

मुरादाबाद, 31 दिसम्बर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को मुरादाबाद पहुंचे। भाजपा मुरादाबाद महानगर के अध्यक्ष गिरीश भंडूला और जिला अध्यक्ष आकाश पाल के नेतृत्व में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पंकज चौधरी का स्वागत अभिनंदन किया गया।

गिरीश भंडूला व आकाश पाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज सुबह ट्रेन से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के वर्तमान व आगामी पार्टी कार्यों को लेकर चर्चा की और सभी का कुशल क्षेम जाना।

इस मौके पर विशाल त्यागी, नवीन चौधरी, अश्विनी शर्मा, सोमपाल प्रजापति, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल