युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह का जांजगीर में हुआ भव्य स्वागत

कोरबा /जांजगीर-चांपा, 4 जनवरी (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर आज रविवार काे जिला मुख्यालय में भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। जांजगीर शहर के प्रमुख चौराहों—शारदा चौक, नेताजी चौक और कचहरी चौक—पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने आकाश सिंह के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा मोर्चा की शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठनात्मक मजबूती के लिए सतत कार्य करने और आगामी चुनौतियों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आकाश सिंह के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा जिला युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा और पार्टी के कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से जनसाधारण तक पहुंचाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी