राज्य सरकार के खिलाफ नमो युवा वॉरियर्स का विरोध मार्च
- Admin Admin
- Jan 09, 2026
सिलीगुड़ी, 09 जनवरी (हि. स.)। केंद्र सरकार के कार्यों में बाधा देने के आरोप को लेकर नमो युवा वॉरियर्स ने शुक्रवार शाम सिलीगुड़ी में विरोध मार्च निकाला। भाजपा सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिले के आह्वान पर यह मार्च सफदर हाशमी चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अस्पताल परिसर में समाप्त हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
संगठन का आरोप है कि मुख्यमंत्री द्वारा केंद्रीय सरकार के कार्यों में हस्तक्षेप लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
नमो युवा वॉरियर्स सिलीगुड़ी के कन्वेनर सौरभ सरकार ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए विकास रोका जा रहा है, जिससे आम लोग परेशान हो रहे हैं।
मार्च के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार



