अररिया 12 जनवरी(हि.स.)। फारबिसगंज के ज्योति कॉम्प्लेक्स परिसर स्वामी विवेकानंद की जयंती सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।युवा सामाजिक कार्यकर्ता शुभम राय की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक एवं युवतियां मौजूद रहे।
कार्यक्रम मे शुभम राय ने स्वामी विवेकानंद के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला एवं उन्हें नमन किया।उन्होंने कहा कि उन्होंने 1893 के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में अपनी ओजस्वी वाणी से विश्व को भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से परिचय कराया। रामकृष्ण मिशन और मठ की स्थापना की और भारतीय युवाओं को राष्ट्रवाद व मानवता की प्रेरणा दी।यही कारण है कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



