जींद : गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है : श्रवण कुमार

जींद, 28 नवंबर (हि.स.)। जुलाना खंड के गांव गतौली स्थित योगेश्वर बॉक्सर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को हरियाणा गो सेवा आयोग अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग पहुंचे। वहां पहुंचने पर जींद जिला ब्राह्मण सभा प्रधान धर्मवीर पिंडारा ने अपने साथियों के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। श्रवण कुमार ने कहा की गौ माता की सेवा करना महापुण्य का कार्य है। गो संरक्षण और गोवंश संवर्धन को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गो माता की पूजा सेवा करने से न केवल धार्मिक लाभ होता बल्कि मनुष्य को सेवा, दया और धन के मार्ग में चलने की प्रेरणा देती है। प्रदेश सरकार हरियाणा को बेसहारा गौमुक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। इसलिए राज्य सरकार नियमित रूप से गौशालाओं को अनुदान प्रदान कर रही है। जिससे देशी नस्ल के गो वंश संरक्षण को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसे में हर व्यक्ति को गौमाता की सेवा करनी चाहिए। गौशालाओं में चारे की कमी नहीं है। गौशालाओं को सरकार द्वारा देय सुविधाओं व योजनाओं से अवगत करवाया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से धर्मवीर शर्मा, रमेश, ईश्वरदत्त, बीरेंद्र बिरोली, वीरेंद्र पिंडारा, जयंत, रियांश आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा