-ज्यादातर मामले भूमि विवाद से जुड़े
पूर्वी चंपारण,05 जनवरी (हि.स.)। जिले के हरसिद्धि प्रखंड के पानापुर रंजीता पंचायत में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस द्धारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रशिक्षु डीएसपी सह हरसिद्धि थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार अंचलाधिकारी अरविंद चौधरी बीडीओ गुलशन कुमार पंचायत समिति पति नागेन्द्र यादव सरपंच एवं मुखिया उपस्थिति थे। जनता दरबार में कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे, प्राप्त सभी आवेदनों को निष्पादन के लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।
प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि जनता दरबार में आए अधिकतर मामले भूमि विवाद से जुड़े थे, सभी मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि आम जनता के समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है,लेकिन अभी तक देखा गया है कि जनता दरबार में अपने समस्याओं को लेकर आम जनता की उपस्थिति कम रही। उन्होंने आम जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी अपने समस्याओं को लेकर जनता दरबार हो या थाना परिसर हो आए और सीधे हमसे संवाद करें और अपने समस्याओं का समाधान पाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार



