जींद : फर्जी बैंक कर्मी ने फोन पर भेजा लिंक, क्लिक करते ही ढाई लाख गायब

जींद, 11 जनवरी (हि.स.)। साइबर अपराधी ने एक फर्जी बैंक कर्मी बन बैंक उपभोक्ता को लिंक भेजा। जैसे ही उपभोक्ता ने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से दो लाख 61 हजार रुपये की राशि गायब हो गई। पीडि़त बैंक उपभोक्ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लियाहै। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को जानकारी देते हुए हाउसिंग बोर्ड निवासी अरूण ने बताया कि उसने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पास एक व्यक्ति की कॉल आई। जिसने खुद को बंैक का कर्मचारी बताया। एसने खाते में अपडेट करवाने के लिए कहा। जिस पर आरोपित ने उसके पास लिंक भेज दिया। जिसके क्लिक करने के साथ उसका फोन हैक हो गया और खाते से दो लाख 61 हजार 717 रुपये गायब हो गए। राशि खाते से गायब होने के बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने अरूण की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि साइबर अपराधों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को चाहिए कि वो किसी से भी अपनी निजी जानकारी सांझा न करें। साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा