केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंचे

गंगटोक, 27 दिसंबर (हि.स.)। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंचे। उनका सिक्किम दौरा 27 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री जोशी का सिक्किम के प्रवेश द्वार रंगपो स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र में राज्य गृह विभाग के संयुक्त सचिव (प्रोटोकॉल) प्रणीत प्रधान तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया।

अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री जोशी के सिक्किम में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी का पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर सिक्किम सरकार के अधिकारियों ने स्वागत किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung