नववर्ष पर यमुना किनारे प्रेमानंद महाराज ने दिए भक्तों को दर्शन
- Admin Admin
- Jan 01, 2026
मथुरा, 01 जनवरी(हि.स.)। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने गुरुवार नए साल के अवसर पर यमुना किनारे सौभरि वन में भक्तों को दर्शन दिए। महाराज की एक झलक पाने के लिए करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु यमुना तट पर जुटे।
भक्तों ने यमुना किनारे फूल बिछाकर संत का स्वागत किया। वहीं बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लग गई, जिससे श्रद्धालुओं को करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। भक्तों ने महाराज जी के स्वागत में मार्ग पर फूल बिछाए और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। उन्होंने 2026 के लिए भक्तों को विशेष मार्गदर्शन करते हुए कहा अच्छे आचरण अपनाने, नशा न करने, माता-पिता की सेवा करने और अधिक से अधिक ’नाम जप’ (राधा नाम कीर्तन) करने का संकल्प आज से ले लेना चाहिए, जिससे भगवत प्राप्ति हो सके।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार



