अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया नमन
- Admin Admin
- Jan 06, 2026

उन्नाव, 06 जनवरी (हि.स.)। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 120वीं जयंती को हम सब गर्व के साथ मना रहे हैं। उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं उनकी स्मृतियों को ताजा किया जा रहा है । वे एक ऐसे पुरोधा थे जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।
उक्त विचार उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अमर शहीद चंद्रशेखरआजाद आजाद की 120वीं जयंती के तीन दिवसीय समारोह के उद्दघाटन अवसर पर उनकी जन्मभूमि बदरका में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से वह गिरफ्तार न हो सके न उनको मार सके । कहा उन्होंने अंग्रेजों की जड़ों को हिला दिया था वह एक महामानव का रूप थे। विषम परिस्थितियों में भी वह अपने आप को ढालने का काम करते थे । उन्होंने अंग्रेजों पर गोलियां बरसाईं और जब उन्हें घेर लिया गया तो कनपटी पर स्वयं गोली मार लिया । स्वतंत्रता संग्राम के दीवानों ने जो हमें आजादी दिलाई थी आज उसको याद किया जा रहा है। याद करने का सुनहरा दिन है। वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे। उनकी जीवनी को पढ़ें तो अवश्य ही हमे उनके बारे में जानकारी मिल सकेगी । कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। बिजली सड़क शिक्षा रोजगार में विकास कर रहा है। आज कानून का पालन हो रहा है सभी लोग देश की प्रगति में योगदान दें। आज देश प्रगति कर रहा है देश की ताकत बढ़ रही है । ब्रह्मोस मिसाइल बनाकर देश में इतिहास रच दिया है। देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। हम चांद पर भी पहुंच रहे हैं। हर क्षेत्र में सरकार की लाभार्थी पर एक योजनाएं चलाई जा रही है। स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है। कानून का पालन किया जा रहा है। लोग भय मुक्त होकर जीवन यापन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की सीमा से बाहर निकल गया है। आज युवा के अंदर बदलने की ताकत है यह सब विकास के ही परिणाम है ।
इस अवसर पर विधायक सदर पंकज गुप्ता, विधायक आशुतोष शुक्लाख् जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुराग अवस्थी भी बोले। उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों विषयक जनपद उन्नाव के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर जानकारी ली।
उपमुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण ट्राई साइकिल वितरण किया और गुब्बारा उड़ाया। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठीख् पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक ट्रस्ट समिति के महामंत्री राजेश शुक्ल ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्षता डॉक्टर अशोक बाजपेई ने की। जंगबहादुर सिंह,उमेश दीक्षित,कुशल मिश्र प्रेम सिंह चंदेल, सौरभ शुक्ला ललित मिश्र, दिनेश शुक्ल, मुन्नू शुक्ल ,धीरज शुक्ल, अखिल गुप्ता, रमा गुप्ता, मदन मिश्र, अंकित, सीताराम निषाद, राजू, राकेश कुमार शुक्ल के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ,अन्य दलों के कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों ने वीर शिरोमणि आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित



