जिला उधमपुर के फ्लाटा क्षेत्र से रहमबल पुलिस ने हीरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार मोटरसाइकिल ज़ब्त

उधमपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उधमपुर पुलिस ने फलाटा में दो कथित ड्रग पेडलरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.22 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस स्टेशन रहमबल की टीम फलाटा नाका प्वाइंट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर PB07CE0966 की एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया।

 

 

मोटरसाइकिल सवारों की पहचान आकाश कुमार, पुत्र सुरजीत कुमार, निवासी हाउसिंग कॉलोनी उधमपुर और अजय सिंह, पुत्र बलबीर सिंह, निवासी शिव नगर उधमपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों की व्यक्तिगत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया।

 

इस संबंध में पुलिस स्टेशन रहमबल में FIR नंबर 206/2026 दर्ज की गई है। मामला NDPS Act की धाराओं 8/21/22 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।